Google हायर एजुकेशन फ़ैकल्टी ग्रुप
आपकी साथ मिलकर काम करने, सीखने-सिखाने, और एआई की सुविधा वाली दुनिया के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार करने में मददगार कम्यूनिटी.
एआई के इस दौर में सिखाने-पढ़ाने का नया तरीका अपनाएं
Google हायर एजुकेशन फ़ैकल्टी ग्रुप सिर्फ़ पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे कई अन्य कामों में भी बेहतरीन अनुभव मिलता है. ये ऐसा माहौल मुहैया कराते हैं जहां यह सीखा जा सकता है कि छात्र-छात्राओं को बेहतर तरीके से सिखाने-पढ़ाने के लिए Gemini जैसे टूल का सही इस्तेमाल कैसे करें.
असरदार नतीजे पाने के लिए, बदलाव लाने वाले शानदार टूल और नेटवर्क का ऐक्सेस पाएं
सहयोग और कम्यूनिटी की भावना से डिज़ाइन किए गए GFG, आपको शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बिठाने के लिए ज़रूरी संसाधन और नेटवर्क मुहैया कराते हैं.
व्यावहारिक इस्तेमाल
शेयर की गई अहम जानकारी और व्यावहारिक उदाहरणों से जानें और समझें कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में Gemini और Google की अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, क्या-क्या किया जा सकता है.
टेक्नोलॉजी का इंटिग्रेशन
जानें कि रोज़मर्रा के शिक्षण टूल से लेकर ऐडवांस एआई तक, Google के बड़े नेटवर्क का फ़ायदा लेकर अपनी सिखाने-पढ़ाने की रणनीति को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है.
वैश्विक जुड़ाव
दुनिया भर के ऐसे साथियों से जुड़ें और मिलकर काम करें जिनकी रुचि, भूमिकाएं, और पढ़ाई के विषय आपसे मिलते-जुलते हों.
पाठ्यक्रम को नए सिरे से तैयार करना
अपने मौजूदा पाठ्यक्रम को एआई की सुविधा वाली दुनिया के मुताबिक, नए सिरे से तैयार करें. इसके लिए अलग-अलग सेशन में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हों, मांग पर उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों को देखें या विशेषज्ञों की मदद लें.
यह कम्यूनिटी आपके लिए है
यह दुनिया भर के उच्च शिक्षा से जुड़े फ़ैकल्टी सदस्यों और पाठ्यक्रम बनाने वाले विशेषज्ञों की कम्यूनिटी है, जो अपने साथियों से सीखने, एआई का इस्तेमाल करने के नए तरीकों को आज़माने, और नए आइडिया को असल नतीजों में बदलने में रुचि रखते हैं.
साथियों के साथ मिलकर सीखने को अहमियत दें
दूसरों के साथ मिलकर काम करें और अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करें.
इनोवेशन के लिए तैयार रहें
सिखाने-पढ़ाने की अपनी शैली में बदलाव लाने के लिए, व्यावहारिक तरीके खोजें.
असरदार बदलाव लाएं
Gemini के इस्तेमाल के उदाहरण देखें और उन्हें अपने काम में लागू करें.
क्या आपको अपना पाठ्यक्रम नए सिरे से तैयार करना है?
Gemini की मदद से, अपने प्रोफ़ेशनल सफ़र में अगला कदम बढ़ाएं और नई संभावनाएं खोजें.
कम्यूनिटी में शामिल हों
शिक्षा क्षेत्र के प्रोफ़ेशनल से जुड़ें, विशेषज्ञों से बातचीत करें, और जानें कि सीखने-सिखाने के बेहतर नतीजे पाने के लिए एआई का इस्तेमाल कैसे करें.
उच्च शिक्षा के लिए Gemini को एक्सप्लोर करें
देखें कि Gemini, उच्च शिक्षा संस्थानों में सीखने-सिखाने, रिसर्च वगैरह के क्षेत्र में कैसे बड़ा बदलाव ला रहा है.
अन्य फ़ेलोशिप और कम्यूनिटी एक्सप्लोर करें
शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह की भूमिका और अनुभव वाले प्रोफ़ेशनल के साथ सीखने और मिलकर काम करने के ज़्यादा अवसरों के बारे में जानें.
आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पाएं
Google हायर एजुकेशन फ़ैकल्टी ग्रुप (GFG), उच्च शिक्षा संस्थानों के उन फ़ैकल्टी सदस्यों, सिखाने-पढ़ाने के तरीकों के विशेषज्ञों, और प्रोफ़ेशनल डेवलपर के लिए है जो कम्यूनिटी बनाने, अपने अनुभव शेयर करने, और एआई की सुविधा वाली दुनिया के हिसाब से, अपने सिखाने-पढ़ाने के तरीके में बदलाव लाने में दिलचस्पी रखते हैं.
GFG सभी के लिए खुले हैं. यहां हर किसी का स्वागत है. इसमें शामिल होने के लिए किसी भी तरह की ज़रूरी शर्तें पूरी करने, नॉमिनेशन करने या सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं है.
GFG और उनके प्रोग्राम बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हैं और कोई भी इनका इस्तेमाल कर सकता है.
सबसे पहले, उच्च शिक्षा के लिए Google की कम्यूनिटी में शामिल हों, जो एक बड़ा नेटवर्क है. इसके बाद, अपनी दिलचस्पी और संस्थान या उच्च शिक्षा में अपनी भूमिका के हिसाब से, GFG खोजें.
उच्च शिक्षा के लिए Google की कम्यूनिटी और GFG ऐसे प्लैटफ़ॉर्म हैं जिन्हें पूरी दुनिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हम अपने-आप अनुवाद करने वाले सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि आप दूसरी भाषाओं में कॉन्टेंट तैयार करने वाले उपयोगकर्ताओं के कॉन्टेंट को आसानी से ऐक्सेस कर पाएं और वे भी आपके बनाए और पोस्ट किए गए कॉन्टेंट को समझ सकें.