सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
उच्च शिक्षा के फ़ैकल्टी सदस्यों के लिए एआई फ़ेलोशिप
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एआई
के इस्तेमाल की दिशा तय करना

दुनिया भर के उन एजुकेटर की कम्यूनिटी से जुड़ें जो सिर्फ़ पढ़ाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि रणनीतिक बदलाव लाने वाले एजेंट भी बन रहे हैं. यह फ़ेलोशिप उन लोगों को दी जाती है जो छात्र-छात्राओं के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही रिसर्च और नई खोजें करने के लिए सोच-समझकर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.

एक पंक्ति में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पेशेवर लोगों के पोर्ट्रेट, जिनके बीच में Gemini का लोगो है.
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक प्रोफ़ेशनल का हेडशॉट, जिसके चारों तरफ़ ये डिज़ाइन एलिमेंट दिख रहे हैं: बार ग्राफ़, Gemini के प्रॉम्प्ट विंडो का इलस्ट्रेशन, Gemini के टूल आइकॉन की एक लाइन, और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक अन्य प्रोफ़ेशनल का छोटा हेडशॉट.

अपनी विशेषज्ञता दिखाएं और उसे और भी निखारें

उच्च शिक्षा से जुड़े फ़ैकल्टी एआई फ़ेलो के तौर पर, आप रणनीतिक नेतृत्व और संस्थानों में बदलाव के ज़रिए ज़िम्मेदारी के साथ एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे. एम्बेसडर बनकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बारे में अपने साथियों और शिक्षा समुदाय का मार्गदर्शन करें.

आप किस तरह से बदलाव ला सकते हैं

एआई के क्षेत्र में पायनियर होने के नाते, फ़ेलो को न सिर्फ़ अपने संस्थान के लिए, बल्कि उच्च शिक्षा के पूरे क्षेत्र के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देने और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मौका मिलता है.

संस्थानों में बदलाव लाने में मदद करें

एक ऐसा शानदार प्लैटफ़ॉर्म पाएं जहां आप अपने संस्थान की एआई से जुड़ी सबसे अहम समस्याओं को सुलझा सकें, चाहे वह आकलन के बदलते तरीके हों या एआई के इस्तेमाल से जुड़े नियम और दिशा-निर्देश तय करना हो.

अपने काम को और भी ज़्यादा असरदार बनाएं

उच्च शिक्षा में एआई के व्यापक असर को समझने के लिए, दुनिया भर के अपने जैसे विशेषज्ञों के खास नेटवर्क से जुड़ें.

संस्थानों पर असर

अपने पढ़ाने के तौर-तरीकों को और भी बेहतर बनाने के लिए, ऐडवांस स्किल और टूल में महारत हासिल करें. सबके साझा अनुभवों की मदद से इनोवेशन को बढ़ावा दें और यह पक्का करें कि आपका कैंपस शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे रहे.

2026 के प्रोग्राम की जानकारी

फ़ेलोशिप की टाइमलाइन

साल 2026 के पहले बैच के लिए आवेदन अब शुरू हो गए हैं. यहां फ़ेलोशिप के लिए आवेदन करने का तरीका, प्रोग्राम की मुख्य तारीखें, और डेडलाइन देखें

एक टाइमलाइन का इलस्ट्रेशन, जिसमें Q1, Q2, और Q3 लेबल वाले कॉलम के साथ कई हॉरिज़ॉन्टल बार दिख रहे हैं.

फ़ेलोशिप के लिए चार चरणों में आवेदन करें

फ़ेलोशिप के लिए फ़ैकल्टी सदस्य, एक खास प्रोसेस से चुने जाते हैं. यह प्रोसेस उन फ़ैकल्टी सदस्यों के लिए डिज़ाइन की गई है जो पहले से ही अपने विषय और रिसर्च में एआई के इस्तेमाल की नई राह दिखा रहे हैं.

अन्य फ़ेलोशिप और कम्यूनिटी एक्सप्लोर करें

शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह की भूमिका और अनुभव वाले प्रोफ़ेशनल के साथ सीखने और मिलकर काम करने के ज़्यादा अवसरों के बारे में जानें.

उच्च शिक्षा के फ़ैकल्टी सदस्यों के लिए Google की एआई फ़ेलोशिप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

प्रॉडक्ट, प्रोग्राम, संसाधन वगैरह के बारे में अपडेट और अहम जानकारी पाने के लिए, यहां साइन अप करें.