सभी छात्र-छात्राओं को उन तरीकों का इस्तेमाल करके शिक्षा दें जो उनके लिए सबसे सही हैं
Google for Education में पहले से मौजूद सुलभता सुविधाओं और जनरेटिव एआई की सुविधाओं से छात्र-छात्राएं और एजुकेटर, सीखने-सिखाने के टूल का इस्तेमाल अपनी ज़रूरतों के हिसाब से कर सकते हैं. इससे एक ऐसा माहौल तैयार करने में मदद मिलती है जिसमें वे पूरे भरोसे के साथ अपने तरीके से पढ़ सकते हैं, पढ़ा सकते हैं, और साथ मिलकर काम कर सकते हैं.
डिसप्ले और विज़न
हाई कंट्रास्ट मोड, स्क्रीन रीडर, और लिखवाने जैसी सुविधाएं, दृष्टिहीन या कम दृष्टि वाले लोगों को जानकारी ऐक्सेस करने और साथ मिलकर काम करने में मदद करती हैं.
Google Workspace for Education में उपलब्ध सुविधाएं
-
बोलकर टाइप करें
Google Docs जैसे Workspace के सभी टूल में कॉन्टेंट लिखने या उसमें बदलाव करने के लिए, टाइप करने के बजाय बोलें.
-
स्क्रीन रीडर
Google Workspace के टूल को लोकप्रिय स्क्रीन रीडर के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है, ताकि कॉन्टेंट पर नेविगेट करने और साथ मिलकर काम करने में आसानी हो.
-
ब्रेल डिसप्ले
Google Docs, Sheets, Slides, और Drawings में फ़ाइलें पढ़ने और उनमें बदलाव करने के लिए, ब्रेल डिसप्ले का इस्तेमाल करें.
-
वैकल्पिक लेख जोड़ें
स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इमेज, ड्रॉइंग, और ग्राफ़िक के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए वैकल्पिक लेख जोड़ें.
-
रंग बदलने की सुविधा
Gmail में गहरे रंग वाला मोड सेट करें या अपने ऑपरेटिंग सिस्टम या ब्राउज़र पर रंग बदलने की सुविधा का इस्तेमाल करें.
-
Google Classroom के लिए गहरे रंग वाला मोड
Google Classroom ऐप्लिकेशन में गहरे रंग वाले मोड का इस्तेमाल करें. यह आंखों के तनाव को कम करता है और उन छात्र-छात्राओं के लिए ज़रूरी है जो देर तक पढ़ाई करते हैं या जिनकी आंखें स्क्रीन की चमक को लेकर संवेदनशील हैं.
-
NotebookLM में ऑडियो ओवरव्यू की सुविधा
क्लास के मटीरियल या किसी विषय पर गहराई से की गई रिसर्च की रिपोर्ट को दिलचस्प ऑडियो बातचीत में बदलें और फ़ॉलो अप सवाल पूछें. इसमें दो एआई होस्ट बातचीत के अंदाज़ में विषय की जानकारी देते हैं.
Chromebook में उपलब्ध सुविधाएं
-
चुनें और सुनें
ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने के लिए, स्क्रीन पर दिख रहे पेज का कोई हिस्सा या सेक्शन चुनें
-
रीडिंग मोड
Chrome का रीडिंग मोड, टेक्स्ट का साइज़ बड़ा करके उसे आसानी से पढ़ने की सुविधा देता है. कॉन्टेंट को तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा से, 29 भाषाओं में उपलब्ध Google की शानदार क्वालिटी वाली 100 से ज़्यादा नैचुरल आवाज़ों में से अपनी पसंद की आवाज़ चुनी जा सकती है.
-
PDF का टेक्स्ट पढ़ने की सुविधा
PDF ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर), एआई का इस्तेमाल करके वेब पर मौजूद PDF फ़ाइलों के टेक्स्ट की पहचान करती है और छात्र-छात्राओं को उसे तेज़ आवाज़ में सुनने की सुविधा देती है.
-
ChromeVox
Chromebook में पहले से मौजूद इस स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करते समय, कॉन्टेंट पर नेविगेट करने के लिए शॉर्टकट बटन का इस्तेमाल करें.
-
स्क्रीन पर कॉन्टेंट को बड़ा दिखाने की सुविधा
स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट को आसानी से पढ़ने के लिए, उसका साइज़ 20 गुना बड़ा करें.
-
लिखवाना
Google Docs के दस्तावेज़ या ब्राउज़र के खोज बार वगैरह पर टाइप करने के बजाय बोलकर लिखवाएं.
-
कर्सर हाइलाइट करने की सुविधा
कर्सर को आसानी से ढूंढने के लिए, उस पर रंगीन सर्कल जोड़ें या उसका रंग बदलें.
-
रंग बदलने की सुविधा
कंट्रास्ट को बेहतर बनाने और आसानी से पढ़ने के लिए, स्क्रीन और टेक्स्ट के रंगों को कम करें.
-
रंग में सुधार करने की सुविधा
इससे प्रोटनोपिया, ड्यूटरोनोपिया, और ट्राइटनोपिया जैसे कलर ब्लाइंडनेस से जूझ रहे लोगों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से रंगों के फ़िल्टर या ग्रेस्केल को लागू और अडजस्ट करने की सुविधा मिलती है.
-
Playwrite फ़ॉन्ट की गाइड
इससे प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को गाइडलाइन मार्कर (लिखने की लाइनें) जैसी विज़ुअल सहायता के ज़रिए सुंदर लिखावट सीखने में मदद मिलती है. इसे 40 से ज़्यादा देशों की लिखने की शैली के हिसाब से तैयार किया गया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
-
बोले जा रहे टेक्स्ट को ज़ूम करके देखने की सुविधा
'चुनें और सुनें' सुविधा या ChromeVox से, कम दृष्टि वाले उपयोगकर्ता टेक्स्ट को सुनने के साथ-साथ, स्क्रीन पर उसे ज़ूम होते हुए देख सकते हैं.
-
कर्सर के ब्लिंक करने की सेटिंग
इससे टेक्स्ट कर्सर के ब्लिंक होने की गति धीमी पड़ जाती है या बंद हो जाती है. यह उन लोगों के लिए काफ़ी मददगार होता है जिन्हें फ़ोटोसेंसिटिव सीज़र (रोशनी से दौरे) की समस्या है या सीखने-बात करने में किसी तरह की दिक्कत है.
चलने-फिरने और हिलने-डुलने में दिक्कत
जिन लोगों को चलने-फिरने और हिलने-डुलने में दिक्कत होती है वे टच और वॉइस सेटिंग का इस्तेमाल करके, जानकारी डाल सकते हैं.
Google Workspace for Education में उपलब्ध सुविधाएं
-
कीबोर्ड शॉर्टकट
कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से अपने रोज़ाना के टास्क आसानी से करें. इतना ही नहीं, Gmail जैसे ऐप्लिकेशन में शॉर्टकट को अपने हिसाब से मैप करें.
-
लिखवाना
इस सुविधा का इस्तेमाल करके Google Docs, अपने ब्राउज़र के खोज बार या Google Slides के प्रज़ेंटर नोट वगैरह पर बोलकर लिखवाएं.
-
Gemini Live
जिन छात्र-छात्राओं को चलने-फिरने या हिलने-डुलने में समस्या होती है वे बोलकर सामान्य तरीके से बातचीत के ज़रिए अपनी पढ़ाई के काम पूरे कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं, और असाइनमेंट लिखवा सकते हैं.
-
Gemini के साथ चैट करना
जिन छात्र-छात्राओं को हाथों में कंपकंपी जैसी समस्या है वे टाइप करने के बजाय, बोले गए शब्दों के अपने-आप टाइप होने की सुविधा इस्तेमाल कर सकते हैं. वे बोलकर सवाल पूछ सकते हैं, निबंध लिखवा सकते हैं, नए आइडिया पर मिलकर सोच-विचार कर सकते हैं, और ज़्यादा आत्मनिर्भर होकर रिसर्च कर सकते हैं.
Chromebook में उपलब्ध सुविधाएं
-
ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड
ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड की मदद से फ़ाइलों, दस्तावेज़ों, और ईमेल में इमेज जोड़ें, टेक्स्ट टाइप करें या हाथ से लिखें.
-
टचपैड से जुड़ी सेटिंग
टैप-टू-ड्रैग, टैप-टू-क्लिक या अपने-आप क्लिक होने जैसी सुविधाओं को चालू करके, टचपैड की सेटिंग को अपने हिसाब से सेट करें.
इसके अलावा, ट्रैकपैड को बंद भी किया जा सकता है, ताकि अनचाहे फ़ोकस मूवमेंट और नेविगेशन से बचा जा सके. -
कीबोर्ड की सेटिंग
खोज बटन या 'रिफ़्रेश करें' जैसे ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करके सिर्फ़ एक टैप में, अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को ऐक्सेस करें.
-
स्टिकी बटन
स्टिकी बटन की सुविधा चालू करके, कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करते समय, एक बार में एक बटन दबाएं या बटन को क्रम से दबाएं.
-
फ़ेस कंट्रोल
अपने चेहरे के हाव-भाव से और सिर हिलाकर स्क्रीन पर कहीं भी जाएं.
-
बटन से ऐक्सेस करें
बटन से ऐक्सेस करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, स्क्रीन पर मौजूद आइटम को स्कैन करें. आइटम चुनने के बाद, उस बटन को फिर से दबाएं.
-
टच इनपुट
टचस्क्रीन वाले Chromebook पर कर्सर को एक से दूसरी जगह ले जाने या टेक्स्ट लिखने के लिए, स्क्रीन पर टैप करें.
-
टैप करके क्लिक और खींचने की सुविधा
बिना बटन दबाए सिर्फ़ माउस, टचपैड या कीबोर्ड का इस्तेमाल करके क्लिक करें और खींचें.
-
कीबोर्ड पर माउस के लिए बटन
जिन छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से सही तरीके से काम करने में दिक्कत होती है वे कीबोर्ड का इस्तेमाल करके माउस पॉइंटर को स्क्रीन पर कहीं भी घुमा सकते हैं.
-
स्लो बटन
अलग-अलग बटन को दबाने से होने वाली कार्रवाई, देर से होती है.
-
बाउंस बटन
एक ही बटन को गलती से बार-बार दबाने से होने वाली कार्रवाई को अनदेखा कर दिया जाता है.
बोलकर जवाब देने वाले और सीखने-बात करने में मदद करने वाले टूल
आवाज़ से कंट्रोल करने, बोलकर जवाब देने, और रंग बदलने जैसे टूल, छात्र-छात्राओं को सेंसरी इनपुट और आउटपुट अडजस्ट करने की सुविधा देते हैं. इसकी वजह से, उन लोगों को जानकारी हासिल करने में आसानी होती है जिन्हें सीखने-बात करने और सोचने-समझने में दिक्कत होती है
Google Workspace for Education में उपलब्ध सुविधाएं
-
बोलकर टाइप करें
Google Docs में या Google Slides के प्रज़ेंटर नोट में, बोलकर टेक्स्ट टाइप करें या उसमें बदलाव करें.
-
कैप्शन
Google Slides, Meet, और Drive पर स्पीकर के शब्दों को रीयल टाइम में दिखाएं.
-
बोली को लेख में बदलने की सुविधा
Google Workspace for Education के खरीदे गए वर्शन में, मीटिंग की ट्रांसक्रिप्ट अपने-आप जनरेट होने की सुविधा मिलती है. यह उन लोगों के लिए काफ़ी मददगार होती है जिनकी याददाश्त कमज़ोर है या जिन्हें किसी जानकारी को समझने में ज़्यादा समय लगता है.
-
नोट लेने की सुविधा
खास तौर पर नोट लेने के लिए बनाए गए Google Keep जैसे ऐप्लिकेशन की मदद से, इमेज को टेक्स्ट में बदलें या नोट को अलग-अलग रंग देकर अपनी जानकारी व्यवस्थित करें.
-
अपने-आप काम करने वाली सुविधाएं
स्मार्ट जवाब और स्मार्ट तरीके से लिखने की सुविधा का इस्तेमाल करें. आपके पास ऑटो करेक्ट, खोज क्वेरी के अपने-आप पूरे होने की सुविधा के साथ-साथ वर्तनी और व्याकरण की जांच करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने का विकल्प भी है.
-
Docs में स्मार्ट चिप की सुविधा
स्मार्ट चिप और बिल्डिंग ब्लॉक की मदद से जानकारी को फटाफट व्यवस्थित करें या सभी जानकारी एक ही जगह देने के लिए वोटिंग, टाइमर, और स्टॉपवॉच चिप का इस्तेमाल करें.
-
Google Fonts
बेहतर तरीके से पढ़ने के लिए Docs, Sheets, और Slides में Andika, Lexend, और Atkinson Hyperlegible जैसे फ़ॉन्ट जोड़ें.
-
Google Meet में पिन करने की सुविधा
Google Meet पर पिन करने की सुविधा, छात्र-छात्राओं को क्लास पर फ़ोकस करने में मदद करती है. इससे वे सिर्फ़ शिक्षक को देख पाते हैं और उनकी स्क्रीन से अन्य लोगों को छिपा दिया जाता है.
-
Gemini for Education
जिन छात्र-छात्राओं को लंबे टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत होती है उनके लिए, Gemini से टेक्स्ट का सारांश तैयार करने के लिए कहें. अलग-अलग रीडिंग लेवल के हिसाब से, कॉन्टेंट में बदलाव करने के लिए भी कहा जा सकता है. इसके अलावा, नज़र संबंधी समस्या से जूझ रहे या सुनकर सीखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए, Gemini से ऑडियो स्क्रिप्ट या लेसन का सारांश तैयार करने के लिए भी कहा जा सकता है.
-
NotebookLM में वीडियो ओवरव्यू की सुविधा
बिखरे हुए नोट और मुश्किल दस्तावेज़ों को व्यवस्थित और आसानी से समझ में आने वाले विज़ुअल प्रज़ेंटेशन में बदलें. इससे पढ़ने में दिक्कतों का सामना करने वाले छात्र-छात्राओं को मदद मिलती है. शिक्षक विज़ुअल तरीके से समझने वाले छात्र-छात्राओं के लिए, मौजूदा सोर्स मटीरियल से तुरंत दिलचस्प और आसानी से समझ में आने वाले लेसन तैयार कर सकते हैं.
Chromebook में उपलब्ध सुविधाएं
-
ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड
फ़ाइलों, दस्तावेज़ों, और ईमेल में इमेज जोड़ने, टेक्स्ट टाइप करने या हाथ से लिखने के लिए, ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करें.
-
चुनें और सुनें
ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने के लिए, स्क्रीन पर दिख रहे पेज का कोई हिस्सा, सेक्शन या पूरा कॉन्टेंट चुनें.
-
लिखवाना
Google Docs या Google Slides जैसे Workspace के अन्य सभी प्रॉडक्ट और अपने खोज बार पर, टाइप करने के बजाय बोलकर लिखवाएं.
-
फ़ोकस मोड
अपने कामों की सूची और Google Calendar को सिंक करें. इससे आपको काम पूरा करने के लिए आसानी से समय निकालने में मदद मिलती है. जब आपके काम करने का समय होता है, तब Chromebook सूचनाओं को कम कर देता है, ताकि आप काम पर फ़ोकस कर सकें.
-
रीडिंग मोड
वेब पेजों में टेक्स्ट का साइज़ बदलने या उसमें अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करने के लिए, पेज को Chrome ब्राउज़र पर रीडर-व्यू पैनल में खोलें.
-
नोट लेने की सुविधा
ChromeOS पर Cursive जैसे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें. खास तौर पर नोट लेने के लिए बनाए गए इस ऐप्लिकेशन की मदद से नोट कैप्चर करें, उनमें बदलाव करें, और उन्हें व्यवस्थित करें. आपके पास, नोट को अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन में पिन करने का विकल्प भी है.
ऑडियो और कैप्शन की सुविधा
जो लोग बधिर हैं, जिन्हें कम सुनाई देता है या जिन्हें ध्यान लगाने में परेशानी होती है उनके लिए, Google Workspace और Chromebook में बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ये सुविधाएं, वीडियो में अपने-आप कैप्शन जनरेट होने या किसी व्यक्ति की मदद से जनरेट की गई कैप्शन फ़ाइलें जोड़ने का विकल्प देती हैं.
Google Workspace for Education में उपलब्ध सुविधाएं
-
सबटाइटल
मीटिंग के दौरान बोलने वाले लोगों की बातों को सबटाइटल में देखने के लिए, Google Meet और Google Slides में कैप्शन की सुविधा चालू करें या Drive में मौजूद फ़ाइल में कैप्शन जोड़ें.
-
Google Meet में Gemini की मदद से नोट लेने/ट्रांसक्रिप्ट जनरेट करने की सुविधा
Google Workspace for Education के खरीदे गए वर्शन में, मीटिंग की ट्रांसक्रिप्ट अपने-आप जनरेट होने की सुविधा मिलती है. यह उन लोगों के लिए काफ़ी मददगार होती है जिनकी याददाश्त कमज़ोर है या जिन्हें किसी जानकारी को समझने में ज़्यादा समय लगता है.
-
Meet में एक साथ कई व्यक्तियों को पिन करने की सुविधा
प्रज़ेंटर, प्रज़ेंटेशन, और सांकेतिक भाषा का अनुवाद करने वाले व्यक्तियों को स्क्रीन के बीचो-बीच एक साथ पिन करने की सुविधा का इस्तेमाल करें.
-
बोले जा रहे शब्दों के तुरंत अनुवाद की सुविधा
Google AI Pro for Education ऐड-ऑन के साथ Google Meet में Gemini का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता, लाइव अनुवाद के ज़रिए बातचीत से जुड़े रह सकते हैं. यह सुविधा 70 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपनीज़, और स्पेनिश के लिए ऑफ़लाइन सहायता भी शामिल है.
Chromebook में उपलब्ध सुविधाएं
-
मोनो ऑडियो
सभी स्पीकर पर एक ही ऑडियो सुनें, ताकि आपसे कोई भी कॉन्टेंट न छूटे.
-
लाइव कैप्शन
अपने Chrome ब्राउज़र पर रीयल-टाइम में सटीक कैप्शन जनरेट करें.
-
फ़्लैश के साथ मिलने वाली सूचनाएं
सूचनाओं को हाइलाइट करने के लिए, यह सुविधा स्क्रीन को उपयोगकर्ता के चुने हुए रंग की हल्की सी रंगत देती है, ताकि आपसे कोई भी ज़रूरी जानकारी छूट न जाए.
Google के सुलभता टूल और सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें
Google Workspace for Education
सीखने और समझने के लिए, पहले से मौजूद सुविधाओं का इस्तेमाल करें
Chromebook डिवाइस
सभी डिवाइसों पर अपनी पसंद के मुताबिक बनाई गई सेटिंग ऐक्सेस करें
Google का लक्ष्य
Google का लक्ष्य, दुनिया भर की जानकारी को हर किसी तक पहुंचाना है. यही वजह है कि हम दिव्यांग समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उनके लिए प्रॉडक्ट बनाना चाहते हैं, ताकि हम पता लगा सकें कि हमारी टेक्नोलॉजी किन तरीकों से इस समुदाय की मदद कर सकती है.
पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को दूर करके, सभी छात्र-छात्राओं की मदद करें
हर छात्र/छात्रा को पूरे आत्मविश्वास के साथ सीखने, क्लास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, और अपने आइडिया को सबके साथ शेयर करने का मौका दें.
सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आत्मनिर्भर बनने और ज़िम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करें
सभी छात्र-छात्राओं को उनकी ज़रूरतों के हिसाब से सहायता देकर, पढ़ाई से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने में उनकी मदद करें.
इस्तेमाल में आसान और सभी लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए टूल की मदद से, सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाएं
छात्र-छात्राओं और एजुकेटर को ऐसे सुलभता टूल और सुविधाएं उपलब्ध कराएं जो इस्तेमाल में आसान हों और जिनमें वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलाव कर सकें.
सुलभता को हम बहुत अहमियत देते हैं
हमारे प्रॉडक्ट में पहले से मौजूद और आसानी से मैनेज किए जा सकने वाले सुलभता टूल के बारे में जानकारी देने वाली यह क्विक गाइड डाउनलोड करें. इस गाइड में बताया गया है कि Google Workspace for Education और Chromebook के सभी प्रॉडक्ट पर बखूबी काम करने वाले ये टूल, किस तरह हर छात्र/छात्रा की व्यक्तिगत ज़रूरतों के हिसाब से पढ़ाई में मदद कर सकते हैं और इससे दुनिया भर के छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों को कितना फ़ायदा मिल सकता है.