पढ़ाने के लिए
एआई के तैयार प्रॉम्प्ट
हर बेहतरीन लेसन की शुरुआत एक नई प्रेरणा से होती है. पहले से तैयार Gemini के ये प्रॉम्प्ट, दुनिया भर के एजुकेटर के साथ मिलकर बनाए गए हैं. इनका इस्तेमाल करके अपने सिखाने-पढ़ाने के तरीके को हर छात्र-छात्रा की ज़रूरत के हिसाब से ढालें, लेसन प्लान तैयार करने में लगने वाला समय बचाएं, और अपना पूरा ध्यान सीखने-सिखाने की प्रोसेस को दिलचस्प बनाने पर लगाएं, जो सबसे ज़रूरी है.
Gemini for Education की मदद से समय बचाएं और नए आइडिया पाएं
Gemini for Education, Gemini का एक वर्शन है. इसे शिक्षा जगत की खास ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. एजुकेटर, छात्र-छात्राएं, और स्टाफ़, Gemini का इस्तेमाल करके लेसन प्लान बना सकते हैं. इसकी मदद से वे नए आइडिया पर मिलकर सोच-विचार और रिसर्च कर सकते हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ सीख सकते हैं.
Gemini की मदद से सीखने-सिखाने की प्रोसेस को बेहतर बनाने का तरीका जानें
शिक्षा के क्षेत्र में सीखने-सिखाने की प्रोसेस को बेहतर बनाने और क्रिएटिविटी को नई उड़ान देने के लिए, Gemini के इस्तेमाल के नए आइडिया और सबसे सही और
आसान तरीकों के बारे में जानें.
शिक्षा के क्षेत्र में एआई की जानकारी को बढ़ावा देना
हम विशेषज्ञों के साथ मिलकर ऐसे संसाधन उपलब्ध कराते हैं जो स्कूलों और परिवारों को एआई का इस्तेमाल आत्मविश्वास और सावधानी के साथ करने में मदद करते हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में Gemini का इस्तेमाल करने के 100 से ज़्यादा आइडिया
इस गाइड से शिक्षकों और फ़ैकल्टी को Google के एआई टूल के बारे में जानने में मदद मिलती है. इन टूल में Gemini for Education, Gemini Notebook, और Classroom में Gemini शामिल हैं.
*एआई प्रॉम्प्ट पर क्लिक करने से वह आपकी Gemini ऐप्लिकेशन की चैट के इतिहास में दिखने लगेगा.