Gemini Notebook, एआई की मदद से काम करने वाला आपका निजी रिसर्च असिस्टेंट जो किसी भी विषय को समझने में आपकी मदद करता है
एजुकेटर, छात्र-छात्राएं, और स्टाफ़ Gemini Notebook का इस्तेमाल करके रिसर्च को बेहतर बना सकते हैं, तेज़ी से सीख सकते हैं, और जानकारी शेयर कर सकते हैं. इसके साथ ही, एडमिन से जुड़े काम भी आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.
सीखने-सिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए टूल
Gemini Notebook कैसे काम करता है?
PDF फ़ाइलें, वेबसाइटें, YouTube वीडियो, Google Docs, Slides वगैरह अपलोड करें. Gemini Notebook, आपके दिए गए सोर्स के आधार पर ही कॉन्टेंट बना सकता है और सवालों के जवाब दे सकता है.
-
अपने सोर्स अपलोड करें
एक नोटबुक बनाएं और उसमें लेक्चर नोट, शिक्षा से जुड़े मानक, कोर्स कॉन्टेंट, और शिक्षा से जुड़े पेपर अपलोड करें
-
सोर्स का विश्लेषण करें
Gemini Notebook में आपके सोर्स का विश्लेषण अपने-आप होता है
-
तुरंत मिलने वाली खास जानकारी
आपको तुरंत खास जानकारी और अपने-आप जनरेट हुआ सारांश मिलता है
-
सवाल पूछें
आप सवाल पूछें या नया कॉन्टेंट जनरेट करने का अनुरोध करें
-
कॉन्टेंट बनाएं
Gemini Notebook, सिर्फ़ आपके दिए गए सोर्स का इस्तेमाल करके, आपके सवालों के जवाब देता है और मल्टीमीडिया कॉन्टेंट बनाता है
जानें कि Gemini Notebook की मदद से क्या-क्या किया जा सकता है
-
ऑडियो ओवरव्यू का इस्तेमाल करके कभी भी, कहीं भी सुनें और सीखें
पॉडकास्ट जैसी ऑडियो समरी बनाएं. इसमें दो एआई होस्ट, आपकी क्लास के कॉन्टेंट के बारे में चर्चा करेंगे, बहस करेंगे, और उसकी खास जानकारी बताएंगे.
-
अपने कॉन्टेंट को दिलचस्प वीडियो ओवरव्यू में बदलें
जानकारी देने वाले वीडियो बनाएं. इनमें अपने दस्तावेज़ों से इमेज, डायग्राम, और कोट शामिल करें. इससे मुश्किल कॉन्सेप्ट को आसानी से समझाया जा सकता है.
-
इन्फ़ोग्राफ़िक और स्लाइड डेक की मदद से, विज़ुअल तौर पर बातचीत करें
एआई की मदद से जनरेट किए गए इन्फ़ोग्राफ़िक और PDF प्रज़ेंटेशन की मदद से, विज़ुअल तरीके से कॉन्सेप्ट समझाएं, विषयों को इलस्ट्रेट करें, और लेसन को दोहराएं.
-
माइंड मैप की मदद से, अलग-अलग सोर्स के बीच कनेक्शन बनाएं
अपलोड किए गए सोर्स की खास जानकारी विज़ुअल फ़ॉर्मैट में पाएं. इसमें मुख्य विषयों और उनसे जुड़े आइडिया को ब्रांच डायग्राम की तरह प्रज़ेंट करें.
-
साइटेशन का इस्तेमाल करते हुए चैट करें
अपने सोर्स के बारे में सवाल पूछें और भरोसेमंद जवाब पाएं. जवाबों के साथ, इनलाइन साइटेशन के तौर पर सोर्स के लिंक दिए जाते हैं. इन लिंक पर क्लिक करके, सोर्स दस्तावेज़ों के उस हिस्से पर पहुंचा जा सकता है जहां से जवाब लिया गया है. इस तरह, इन साइटेशन की पुष्टि भी की जा सकती है.
-
क्विज़ और फ़्लैशकार्ड की मदद से जानें कि आपने कितना सीखा है
अपलोड किए गए सोर्स के आधार पर, फ़्लैशकार्ड और इंटरैक्टिव प्रैक्टिस क्विज़ तुरंत जनरेट करें.
-
तुरंत तैयार होने वाली स्टडी गाइड बनाएं
अहम शब्दों, सैंपल क्विज़ (जवाबों के साथ) या निबंध के सवालों की सूची का इस्तेमाल करके, स्टडी गाइड बनाएं.
-
गाइडेड लर्निंग से, किसी विषय पर न सिर्फ़ फटाफट जवाब पाएं, बल्कि अपना ज्ञान भी बढ़ाएं
नए मोड में पढ़ाई करें और सीखें. यह मोड, आपको सिर्फ़ फटाफट जवाब देने के बजाय, सोर्स को गहराई से समझने में मदद करता है.

बिना किसी शुल्क के, आज ही Gemini Notebook का इस्तेमाल शुरू करें
अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए, आज ही Gemini Notebook का ऐक्सेस पाएं. इसके लिए, अपने Google Workspace खातों का इस्तेमाल करें या Google for Education Fundamentals के लिए साइन अप करके, इसे एक अलग ऐप्लिकेशन के तौर पर इस्तेमाल करें. अगर चाहें, तो बेहतर सुविधाओं के लिए अपग्रेड करके, इस्तेमाल की ज़्यादा सीमाए, प्रीमियम सुविधाएं वगैरह पाएं.
आपके Workspace वर्शन के लिए ऐड-ऑन
Gemini Notebook
बिना किसी शुल्क के उपलब्ध
सिर्फ़ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले संस्थानों के लिए*
एआई की मदद से काम करने वाला आपका रिसर्च असिस्टेंट. यह किसी भी विषय को समझने में आपकी मदद करता है और सिर्फ़ आपके दिए गए सोर्स के आधार पर जवाब देता है.
इसमें क्या-क्या शामिल है:
-
एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा: मुख्य सेवाओं पर Google Workspace for Education की शर्तें लागू होती हैं. डेटा की मैन्युअल तरीके से समीक्षा नहीं की जाती और न ही इसका इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है.
-
ज़्यादा से ज़्यादा 100 नोटबुक. हर नोटबुक में ज़्यादा से ज़्यादा 50 सोर्स जोड़े जा सकते हैं. साथ ही, हर दिन चैट पर 50 क्वेरी पूछी जा सकती हैं
-
अपने सोर्स के बारे में सवाल पूछें और साइटेशन के साथ जवाब पाएं
-
अपने सोर्स को पॉडकास्ट के फ़ॉर्मैट वाले ऑडियो ओवरव्यू में बदलें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा तीन)
-
अपने सोर्स को दिलचस्प और कम साइज़ वाले वीडियो ओवरव्यू में बदलें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा तीन)
-
शानदार इन्फ़ोग्राफ़िक जनरेट करें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा तीन)
-
PDF स्लाइड डेक बनाएं (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा तीन)
-
माइंड मैप की मदद से, अपने सोर्स में मौजूद कॉन्टेंट की खास जानकारी विज़ुअल फ़ॉर्मैट में पाएं
-
अहम शब्दों, सैंपल क्विज़, और निबंध के सवालों का इस्तेमाल करके, एक स्टडी गाइड बनाएं
-
क्विज़ और फ़्लैशकार्ड की मदद से जानें कि आपने कितना सीखा है (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 10)
-
गाइडेड लर्निंग की मदद से, सिर्फ़ जवाब न पाकर किसी विषय को गहराई से समझें और बेहतर ढंग से सीखें
-
किसी भी विषय को समझने के लिए, अपने-आप जनरेट होने वाली खास जानकारी तैयार करें
*Google for Education Fundamentals में साइन अप करके Gemini Notebook को एक अलग ऐप्लिकेशन के तौर पर बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकता है. यह Google Workspace for Education के सभी वर्शन में बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है.
-
आपके Workspace वर्शन के लिए ऐड-ऑन
Google AI Pro for Education
Gemini और Gemini Notebook में प्रीमियम मॉडल और ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस पाकर, अपनी प्रॉडक्टिविटी बढ़ाएं. साथ ही, Workspace के ऐप्लिकेशन, जैसे कि Gmail, Meet, Docs वगैरह में Gemini का पूरा ऐक्सेस पाएं.
इसमें क्या-क्या शामिल है:
-
एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा: मुख्य सेवाओं पर Google Workspace for Education की शर्तें लागू होती हैं. डेटा की मैन्युअल तरीके से समीक्षा नहीं की जाती और न ही इसका इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है.
-
ज़्यादा से ज़्यादा 500 नोटबुक. हर नोटबुक में 300 सोर्स जोड़े जा सकते हैं. साथ ही, हर दिन चैट पर 500 क्वेरी पूछी जा सकती हैं
-
अपने सोर्स के बारे में सवाल पूछें और साइटेशन के साथ जवाब पाएं
-
अपने सोर्स को पॉडकास्ट के फ़ॉर्मैट वाले ऑडियो ओवरव्यू में बदलें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 20)
-
अपने सोर्स को दिलचस्प और कम साइज़ वाले वीडियो ओवरव्यू में बदलें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 20)
-
शानदार इन्फ़ोग्राफ़िक जनरेट करें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 15)
-
PDF स्लाइड डेक बनाएं (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 15)
-
माइंड मैप की मदद से, अपने सोर्स में मौजूद कॉन्टेंट की खास जानकारी विज़ुअल फ़ॉर्मैट में पाएं
-
अहम शब्दों, सैंपल क्विज़, और निबंध के सवालों का इस्तेमाल करके, स्टडी गाइड बनाएं
-
क्विज़ और फ़्लैशकार्ड की मदद से अपनी जानकारी परखें (हर उपयोगकर्ता के लिए, एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 100)
-
गाइडेड लर्निंग की मदद से, सिर्फ़ जवाब न पाकर किसी विषय को गहराई से समझें और बेहतर ढंग से सीखें
-
किसी भी विषय को समझने के लिए, अपने-आप जनरेट होने वाली खास जानकारी तैयार करें
-
सिर्फ़ चैट करने की सुविधा वाली नोटबुक शेयर करने की ऐडवांस सुविधा. इसमें उपयोगकर्ता सोर्स को देख या बदल नहीं सकते
-
शेयर की गई नोटबुक के इस्तेमाल से जुड़े आंकड़े
-
Workspace के ऐप्लिकेशन में Gemini का पूरा ऐक्सेस पाएं और अपनी प्रॉडक्टिविटी और क्रिएटिविटी बढ़ाएं. इनमें Gmail, Meet, Drive, Docs, Forms वगैरह शामिल हैं. ज़्यादा जानें.
-
Gemini for Education में प्रीमियम एआई मॉडल और सुविधाओं का ज़्यादा ऐक्सेस पाएं. ज़्यादा जानें.
-
Google for Education के सेल्स स्पेशलिस्ट से संपर्क करें
क्या आपको एआई की अन्य सुविधाओं के बारे में जानना है? हमारे किसी विशेषज्ञ से बात करके तय करें कि आपके संस्थान के लिए, Google AI Pro for Education सही रहेगा या नहीं. इसके लिए, यह छोटा सा फ़ॉर्म भरें.
सभी फ़ील्ड को भरना ज़रूरी है.
कुछ और संसाधन
क्लासरूम में एआई का इस्तेमाल शुरू करने में मदद करने वाले टूल एक्सप्लोर करें.
इस्तेमाल के उदाहरण
सीखने-सिखाने के लिए Gemini और Gemini Notebook का इस्तेमाल करने के 100 से ज़्यादा तरीके
Google AI Educator Series
छोटे-छोटे सेशन की मदद से, Google के एआई में महारत हासिल करें
Gemini for Education
सीखने-सिखाने में आपकी मदद करने वाला एआई असिस्टेंट
Gemini Notebook के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पाएं
Gemini Notebook, Google का एक ऐसा टूल है जो एआई की मदद से काम करता है. यह रिसर्च करने और किसी भी विषय को समझने में आपकी मदद करता है. यह एक एआई विशेषज्ञ की तरह काम करता है. इसमें अपने दस्तावेज़ (PDF, Google दस्तावेज़, वेब लिंक वगैरह) अपलोड किए जा सकते हैं. इसके बाद, यह सिर्फ़ उन सोर्स का इस्तेमाल करके, सारांश जनरेट करता है, खास सवालों के जवाब देता है, स्टडी गाइड बनाता है, और आइडिया को क्रम में लगाता है. इसमें आपको हमेशा ओरिजनल कॉन्टेंट के इनलाइन साइटेशन भी मिलते हैं.
Gemini Notebook को notebooklm.google पर जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा, Google Play Store (Android) या App Store (iOS) से, Gemini Notebook के स्टैंडअलोन ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करके भी इसे ऐक्सेस किया जा सकता है.
साइन इन करने के बाद, तुरंत नोटबुक बनाई जा सकती हैं और सोर्स अपलोड किए जा सकते हैं.
Gemini Notebook, दुनिया भर के 200 से ज़्यादा देशों और इलाकों में उपलब्ध है. इसका यूज़र इंटरफ़ेस और एआई से मिलने वाला सामान्य आउटपुट, 50 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. इसके अलावा, यह सोर्स मटीरियल को प्रोसेस करने और 80 से ज़्यादा भाषाओं में ऑडियो/वीडियो ओवरव्यू जनरेट करने की सुविधा देता है.
Gemini Notebook शिक्षा से जुड़े सभी उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है. इसका इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी है कि उनके स्कूल एडमिन ने इसका ऐक्सेस चालू किया हो.
Google AI Pro for Education, शिक्षा के लिए हमारा प्रीमियम एआई सलूशन है. इसमें Gemini की बेहतरीन सुविधाएं और Workspace के फ़ायदे, जैसे कि साथ मिलकर काम करने और प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के टूल एक साथ मिलते हैं. इससे जनरेटिव एआई, रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले टूल (जैसे, Docs और Gmail) के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है. साथ ही, Gemini ऐप्लिकेशन और Gemini Notebook में प्रीमियम मॉडल और ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस भी दिया जाता है.
शिक्षा के लिए Workspace का इस्तेमाल करने वाले लोग, अपने संस्थान के Google Workspace एडमिन से संपर्क करें. इस्तेमाल की ज़्यादा सीमाएं और प्रीमियम सुविधाएं अनलॉक करने के लिए, एडमिन को आपके खाते के लिए Google AI Pro for Education खरीदना होगा.
नहीं. Gemini Notebook को निजी तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, उपभोक्ता का Google खाता होना ज़रूरी है. इसे Android और iOS डिवाइसों पर Gemini Notebook के मोबाइल ऐप्लिकेशन या वेब पर notebooklm.google के ज़रिए ऐक्सेस किया जा सकता है.
हालांकि, स्कूल से मिले Google खाते से Gemini Notebook को ऐक्सेस करने के लिए, आपके संगठन के पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Workspace for Education वर्शन होना चाहिए. यह भी ज़रूरी है कि एडमिन ने आपके खाते के लिए Gemini Notebook का ऐक्सेस चालू किया हो.
हां, Gemini Notebook, Google Workspace for Education की एक मुख्य सेवा है. इसमें डेटा की सुरक्षा के लिए एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुविधाएं मौजूद हैं. साथ ही, यह कोपा, एफ़ईआरपीए जैसे कानूनों का पालन करती है. जनरेटिव एआई के निजता हब में इस बारे में ज़्यादा जानें.